{"_id":"5ce7000bbdec2207226eb22b","slug":"15586427492-baghpat-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच हुई लोकसभा चुनाव की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच हुई लोकसभा चुनाव की मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव की मतगणना हुई। सघन चेकिंग के बाद ही मतदान कर्मियों, एजेंटों को अंदर जाने दिया। एसपी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मतगणना स्थल से 200 मीटर दायरे में जगह-जगह फोर्स तैनात रही। मुख्य जगहों पर अर्द्ध सैनिक बल ने मोर्चा संभाला।
बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से मतगणना स्थल पर मतदान कर्मी एवं एजेंट पहुंचने शुरू हो गए। पुलिस ने सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए हुए थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की तरफ से तीन जगह बैरिकेडिंग की । पाठशाला की तरफ से दो जगह बैरिकैडिंग लगाई । किसी भी वाहन को मतगणना स्थल की तरफ नहीं जाने दिया। मुख्य गेट पर अर्द्ध सैनिक बल व पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने मतदान कर्मियों एवं एजेंटों की सघन चेकिंग की। एंट्री पास व आई कार्ड दिखाए बिना किसी को अंदर नहीं जाने दिया। एजेंटों की लंबी कतार लग गई। मेटल डिटेक्टर मशीन से तलाशी ली गई। मोबाइल, बीड़ी, सिगरेट सहित कोई भी प्रतिबंधित सामान अंदर नहीं जाने दिया गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रण विजय सिंह सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मतगणना स्थल के बाद 400 के लगभग पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने मतगणना स्थल के पास खड़े प्रत्याशियों के समर्थकों को खदेड़ा। एसपी ने बताया कि मतगणना शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बिना चेकिंग के कोई अंदर नहीं गया। मतगणना स्थल के बाहर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहा। त्रिस्तरीय सुरक्षा में मतगणना हुई।
दो शिफ्टों में लगाई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
बागपत। जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल पर पुलिसकर्मियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई। पहली शिफ्ट में सुबह छह से शाम चार बजे तक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। दूसरी शिफ्ट शाम चार से रात्रि 12 बजे तक रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
पूर्व विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष में हुई झड़प
बागपत। मतगणना स्थल पर सुबह लाइन में लगे छपरौली के पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर और भाजपा जिलाध्यक्ष वेद पाल उपाध्याय के बीच लाइन में लगने के लेकर झड़प हुई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग-अलग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
ड्रोन कैमरे से रखी गई नजर
बागपत। जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी। साथ ही पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की मदद से मतगणना स्थल पर आने वालों की वीडियोग्राफी भी कराई।
प्रत्याशियों के समर्थकों ने की नारेबाजी
बागपत। मतगणना स्थल के बाहर खड़े भाजपा डॉ. सत्यपाल और गठबंधन प्रत्याशी जयंत चौधरी के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। चक्र वार मतगणना नतीजों के आने के बाद समर्थक नारेबाजी करने लगते। पुलिस ने कई बार लाठियां फटकार कर समर्थकों को मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर खदेड़ा।
इतनी फोर्स रही तैनात
एसपी- 1
एएसपी- 1
सीओ- 5
इंस्पेक्टर- 20
दरोगा- 200
महिला दरोगा- 4
हेड कांस्टेबल- 150
कांस्टेबल- 400
ट्रैफिक पुलिस- 34
पीएसी- एक कंपनी
आरएएफ- एक कंपनी