फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रिकॉर्ड के साथ लोकसभा पहुंचे डॉ. सत्यपाल सिंह

रिकॉर्ड के साथ लोकसभा पहुंचे डॉ. सत्यपाल सिंह

Fri, 24 May 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
रिकॉर्ड के साथ लोकसभा पहुंचे डॉ. सत्यपाल सिंह
बागपत। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। भाजपा के डॉ. सत्यपाल सिंह नए रिकॉर्ड के साथ लोकसभा पहुंचे। बागपत लोकसभा में ऐसा पहली बार हुआ, जब भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इससे पहले सिर्फ स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने ही लगातार जीत दर्ज की थी। भाजपा को डॉ. सत्यपाल सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की । इसके बाद रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने हैट्रिक बनाई, एक बार वह हारे, उसके बाद फिर लगातार जीत दर्ज की, लेकिन साल 2019 के नतीजों में भाजपा के डॉ. सत्यपाल सिंह ने भाजपा का कमल लगातार दूसरी बार खिलाने में कामयाबी हासिल कर ली है। इससे पहले रालोद के गढ़ में किसी भी प्रत्याशी ने चौधरी परिवार के अलावा लगातार दो बार जीत दर्ज नहीं की । भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़े पूर्व कृषि मंत्री सोमपाल शास्त्री भी दूसरा चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


विरासत नहीं बचा सके जयंत चौधरी
बागपत। गठबंधन के प्रत्याशी और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आखिरकार विरासत की सीट को नहीं बचा सके। भाजपा के डॉ. सत्यपाल सिंह के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उनके दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पिता चौधरी अजित सिंह यहां से सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed