फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तालाब की खुदाई के लिए ग्रामीणों का ब्लाक में हंगामा

तालाब की खुदाई के लिए ग्रामीणों का ब्लाक में हंगामा

Fri, 24 May 2019 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
तालाब की खुदाई के लिए ग्रामीणों का ब्लाक में हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव में तालाब की खुदाई न होने व उस पर हुए अतिक्रमण के चलते लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं। बृहस्पतिवार को समस्या के निस्तारण को लेकर ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। हालांकि अधिकारियों के न मिलने ग्रामीणों को मायूस लौटना पड़ा।

जलनिकासी न होने और तालाब की खुदाई न होने के कारण गांव की गलियां जल भराव और कीचड़ से हर समय अटी रहती हैं। यदि वहां के लोगों को अपने घर जाना है तो कीचड़ व जल भराव से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं बच्चों को स्कूल जाने में भी भारी कठिनाई हो रही है। काफी समय से समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। इसके चलते लोगों को एलर्जी व संक्रामक रोग पैदा हो रहे हैं। गांव में बुखार, एजर्ली व अन्य बीमारी से लोग पीड़ित हैं। ग्रामीण रामपाल, राजीव, नरेंद्र, मंगेश्वर, प्रताप आदि बुखार व एलर्जी से पीड़ित हैं। गांव के लोग जलभराव का कारण गांव के तालाब पर अतिक्रमण होना व खुदाई न होना बता रहे हैं। प्रधान ओमवीर ने बताया कि वे समस्या के निस्तारण को लेकर दर्जनों बार बीडीओ सहित डीएम व सीडीओ को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इनमें सुशील, राजवीर, सुनील, राजीव, नरेंद्र, ब्रहम पाल, जगदीश, रामावतार आदि रहे। बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा वे मतगणना ड्यूटी में व्यस्त है। पुलिस प्रशासन से तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मदद मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed