फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक्सप्रेस वे पर कैंटर से टकराई कार, मेडिकल की छात्रा समेत चार की मौत

एक्सप्रेस वे पर कैंटर से टकराई कार, मेडिकल की छात्रा समेत चार की मौत

Wed, 22 May 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर कैंटर से टकराई कार, मेडिकल की छात्रा समेत चार की मौत
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शरफाबाद गांव के पास तेज रफ्तार कार एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में शारदा यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज नोएडा की एक छात्रा और तीन छात्रों की मौत हो गई। एक छात्रा गंभीर घायल है। पुलिस ने शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल छात्रा को जिला अस्पताल से हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया। मृतक छात्रा के चाचा ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह पौने आठ बजे हुआ। चांदीनगर थाना क्षेत्र के शरफाबाद गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर में सोनीपत के कुंडली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार अभिषेक सोनी पुत्र संजय सोनी निवासी कोर्ट रोड परशुराम नगर कस्बा सूरतगढ़ थाना श्रीगंगानगर राजस्थान, कांत ढींगरा पुत्र कृष्ण ढींगरा निवासी रघुबीर पार्क लुधियाना, करिश्मा छाबड़ा पुत्री नरेंद्र कुमार छाबड़ा निवासी सेक्टर-आठ फरीदाबाद हरियाणा, मोहम्मद शोएब पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी मोदी मस्जिद टाउन गांव केमरी रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आंचल राणा पुत्री बिजेंद्र राणा निवासी अशियाना फेस-1 मुरादाबाद गंभीर घायल हो गई। सभी शारदा यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज, नोएडा में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र थे।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ खेकड़ा आरपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजन एवं मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट मोर्चरी पर पहुंचे। मृतकों के साथी छात्र अरूण ने बताया कि पांचों दोस्त थे और हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से घूमकर वापस लौट रहे थे। कांत ढींगरा कार चला रहा था। मृतक अभिषेक सोनी के चाचा गौरव सोनी पुत्र ओमप्रकाश सोनी निवासी कविनगर गाजियाबाद ने कैंटर चालक के खिलाफ चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed