{"_id":"5ce45742bdec22071035841a","slug":"155846847012-baraut-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा पेपर अंग्रेजी में मिलने से क्षुब्ध लॉ के छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा पेपर अंग्रेजी में मिलने से क्षुब्ध लॉ के छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। सोमवार को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में लॉ की परीक्षा के दौरान पूरा पेपर अंग्रेजी में आने से क्षुब्ध छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र पर जब इसकी शिकायत की तो उन्हें पेपर छोड़ के जाने के लिए कहा गया। क्षुब्ध छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विशेष तोमर गुराना के नेतृत्व में लॉ के छात्र-छात्राएं तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। विशेष का कहना था कि सोमवार को गायत्री देवी कॉलेज ऑफ लॉ का परीक्षा केंद्र दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज को बनाया । सोमवार को एलएलबी छठे सेमेस्टर (6002) का पेपर था। परीक्षा के दौरान पूरा पेपर अंग्रेजी में था, जबकि हर वर्ष यह पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिया जाता है। उन्होंने इसकी शिकायत परीक्षा केंद्र पर कॉलेज परिसर से की तो उन्हें धमकाकर पेपर छोड़कर जाने के लिए कहा गया और उनके साथ अभद्रता की गई। क्षुब्ध छात्र-छात्राएं मंगलवार को तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यह पेपर दोबारा दोनों भाषाओं में कराया जाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा और कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में विशेष तोमर, हरीश दांगी, प्रवीण, अमित, रेखा, समा प्रवीन, मोनू, मंचवीर, आबिद, अजय कुमार, अमित कुमार, योगेश कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।