फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्कूल व कॉलेजों में आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया गया

स्कूल व कॉलेजों में आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया गया

Wed, 22 May 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
स्कूल व कॉलेजों में आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया गया
बड़ौत (बागपत)। नगर केे स्कूल और कॉलेजों में मंगलवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने आतंकवाद को जड़ से मिटाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल मेें कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने किया। बच्चों ने देश व राष्ट्र की समृद्धि से संबंधित सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और आतंकवाद से देश व समाज में होने वाली क्षति को उजागर करते हुए आतंकवाद को जड़ से मिटाने का संकल्प दोहराया। मेधावी बच्चों को डायरेक्टर ने सम्मानित किया।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने शुभारंभ किया। डॉ. मनीष तोमर ने देश मेें हुई प्रमुख आतंकवादी घटनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बच्चों को राष्ट्र व समाज की उन्नति मेें सहयोग करने की अपील की। इंडियन इंटर कॉलेज मेें भी उप्र शासन के निर्देशानुसार आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्या व देवेंद्र आर्य ने बच्चों को हर प्रकार की हिंसा से दूर रहने की शपथ दिलाई। विजयानंद ने कहा कि जब भी देश में आतंकी घटनाएं हुईं, इससे जुडे़ क्षेत्रों का विकास 10-15 साल पीछे खिसक गया। उन्होंने बच्चों को सेना मेें जाकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा व प्रबंधक राव फारूख महमूद ने किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि आतंकवाद जिस देश में फैल जाता है, उस देश में भुखमरी, बेरोजगारी बढ़ जाती है। आतंकवाद युवा पीढ़ी को भी बुरी तरह से प्रभावित करती है। युवाओं को सपने दिखाकर आतंकी घटनाएं कराई जाती हैं। विकास कार्य भी ठप हो जाते हैं। उन्होंने युवाओं से देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। दिगंबर जैन पालीटेक्निक में भी आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। शपथ लेने वालों में प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार त्यागी, डॉ. अखिलेश शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, रणजंय लांबा, विनोद कुमार, डीके गुप्ता, संजीव कुमार, हरेंद्र, मुकेश कुमार, तरुण कुमार, डॉ. दीपक गौतम, अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed