फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत क्षेत्र में सीबीएसई के 33 विद्यार्थियों ने हिन्दी का पेपर छोड़ा

बड़ौत क्षेत्र में सीबीएसई के 33 विद्यार्थियों ने हिन्दी का पेपर छोड़ा

Sun, 10 Mar 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत क्षेत्र में सीबीएसई के 33 विद्यार्थियों ने हिन्दी का पेपर छोड़ा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा शनिवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पांच परीक्षा केंद्रों में हुई। इस दौरान क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों में 33 विद्यार्थियों ने इंटर हिंदी का पेपर छोड़ दिया।

नगर में सीबीएसई ने जेपी पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल, लार्ड महावीर एकेडमी और माउंट लिटरा स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में 300 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से 10 बच्चे अनुपस्थित रहे। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि इंटर में 350 पंजीकृत हैं। इनमें से 14 बच्चे अनुपस्थित रहे। माउंट लिटरा स्कूल के मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में 153 बच्चों में से 04 बच्चे अनुपस्थित रहे। लार्ड महावीर एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने बताया कि इंटर में 384 बच्चों मेें से केवल 05 बच्चे अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए। प्रात: साढ़े दस बजे छात्र छात्राओं को सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र में जाने दिया। डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त होने पर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने कहा पेपर बहुत आसान आया है और उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed