फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान

समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान

Mon, 25 Feb 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान
बड़ौत (बागपत)। आर्य महासंघ का प्रथम प्रांतीय कार्यकर्ता महासम्मेलन जनता वैदिक कॉलेज महर्षि दयानंद सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रात: काल में वैदिक यज्ञ के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसमें समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसमें आर्य महासंघ के अध्यक्ष आचार्य हनुमत प्रसाद उपाध्याय, महासचिव आर्य सतीश उपाध्यक्ष, सचिव सुनील आर्य, राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य जितेंद्र, राष्ट्रीय आर्य संरक्षण सभा के अध्यक्ष आचार्य संजीव, राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष आचार्य वीरेंद्र छारा, छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश, उत्तर प्रदेश आर्य निर्मात्री सभा के अध्यक्ष आर्य राजेंद्र एवं प्रांतीय महासचिव आर्य उपेंद्र, निर्मात्री सभा के अध्यक्ष आर्य सहदेव एवं अन्य अनेक आर्य समाज व आर्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जनता वैदिक इंटर कॉलेज के महर्षि दयानंद सभागार में आर्य महासंघ के महासम्मेलन में आचार्य राजेश, छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए छात्रों में व्याप्त नशे के व्यभिचार पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी छात्रों को राष्ट्रीय आर्य छात्र सभा से जुड़ने का आह्वान किया ताकि उन्हें सभी प्रकार से व्यसनों से मुक्त होकर एक स्वस्थ सुदृढ़ राष्ट्रभक्त अर्थात सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के नागरिक बनाया जा सके। आर्य वीरेंद्र छारा अध्यक्ष राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा ने सभी युवाओं को क्षत्रिय सभा से जुड़कर राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय आर्य संरक्षण सभा के अध्यक्ष आचार्य संजीव जी ने आधुनिक काल में हमारी प्राचीन पद्धति अस्त-व्यस्त हो गई है और वैदिक संस्कृति के स्थान पर पश्चात संस्कृति के विकर्ण के कारण आज समाज पूरी तरह क्षीण हो गया है। आज आवश्यकता है अपनी संस्कृति अर्थात वैदिक सिद्धांतों की समाज में स्थापित किया जाए उसके लिए राष्ट्रीय आर्य संरक्षण सभा के विद्वान वेदों की विद्या का संरक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

आर्य महासंघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य हनुमत प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हम सब को एक साथ एकजुट होकर उस परमपिता परमात्मा द्वारा प्रदत वेद के सिद्धांतों को समाज में स्थापित करना होगा। हनुमत प्रसाद उपाध्याय ने महासंघ के पदाधिकारियों को मनोनीत किया। आचार्य सतीश को महासचिव, आचार्य अश्वनी को उपाध्यक्ष व डा. रमेश बाबा को उपाध्यक्ष, आर्य जसवीर को कोषाध्यक्ष, आचार्य अशोक पाल राष्ट्रीय प्रवक्ता आर्य महासंघ एवं डॉ. सुनील आर्य, आशीष आर्य वेद प्रकाश को सचिव पद पर मनोनीत किया गया । कार्यक्रम में आचार्य समर भानु, देवमणि, वानप्रस्थ, धर्मपाल, चेयरमैन हरपाल निरपुड़ा, नरेंद्र दाहा, सहदेव, कपिल, वैदिक जी, पुष्पेंद्र जी, राहुल, सुधीर, सत्यवीर व अन्य क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed