Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajnath-singh-agniveers-additional-two-year-tour-of-duty-diwali-gift-bagdogra-sukna

राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली: अग्निपथ योजना में बदलाव को बताया तोहफा, आईएएफ प्रमुख को लेकर क्या कहा?

Sat, 07 Nov 2026 12:53 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, बागडोगरा
एएनआई, बागडोगरा Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 07 Nov 2026 12:53 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में सेना के जवानों से मुलाकात के दौरान अग्निवीरों के लिए अतिरिक्त सेवा का अवसर देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को उनकी इच्छा के आधार पर दो साल का एक और कार्यकाल दिया जा सकेगा।

विज्ञापन
rajnath-singh-agniveers-additional-two-year-tour-of-duty-diwali-gift-bagdogra-sukna
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली की पूर्व संध्या पर दार्जिलिंग के बागडोगरा एयरफील्ड में भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अग्निवीरों के लिए दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का जिक्र किया।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा, ''शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को उनकी इच्छा के आधार पर दो साल का एक और कार्यकाल देने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इससे उन्हें देश की सेवा करने का एक और मौका मिलेगा।'' 
विज्ञापन


दिवाली के मौके पर जवानों के त्याग को किया याद
रक्षा मंत्री ने दिवाली की पूर्व संध्या पर जवानों के हौसले और त्याग को याद करते हुए कहा, ''त्योहार पर सभी को अपने घर की याद आती है। इन यादों को आप सभी अपने सीने में समेटकर देशवासियों की सुरक्षा में आप तत्पर हैं। इसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं है। मैं आपकी इस तपस्या का अभिनंदन करता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा विस्तार को बताया अग्निवीरों के लिए दिवाली का तोहफा
उन्होंने कहा कि निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में सेना में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। रक्षा मंत्री ने कहा, "मेरा मानना है कि यह हमारे अग्निवीरों के लिए दिवाली का बहुत बड़ा तोहफा है।"

वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित को दी बधाई
इस दौरान रक्षा मंत्री ने एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना के प्रमुख का पदभार संभालने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ''आशुतोष भगवान शिव का भी एक नाम है। भगवान शिव स्वभाव से सौम्य, सरल और शांत हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह रौद्र रूप भी धारण कर सकते हैं।''

राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना के प्रमुख का पदभार संभालने पर बधाई देता हूं। आशुतोष भगवान शिव का भी एक नाम है। भगवान शिव स्वभाव से सौम्य, सरल और शांत हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह रौद्र रूप भी धारण कर सकते हैं। दुश्मनों के हित में यही है कि उन्हें कभी एयर चीफ मार्शल दीक्षित का रौद्र रूप देखने की नौबत न आए।"

जवानों को खिलाई मिठाईयां
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर दिवाली समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उन्हें मिठाइयां बांटीं। सैनिकों के साथ दिवाली समारोह के दौरान एक भारतीय वायुसेना के जवान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में गीत भी गाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed