{"_id":"5b957c75867a557ec232c9a3","slug":"151536523381-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का भारत बंद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का भारत बंद आज
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में सोमवार को भारत बंद की तैयारी को अंतिम रूप दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह की अध्यक्षता और हेमंत कुमार एडवोकेट के संचालन में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर के निर्देश पर केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में, बढ़ती महंगाई, घरेलू रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही निरंतर मूल्य वृद्धि, राफेल विमान घोटाला, गन्ना किसानों के फसल का भुगतान न होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लाक स्तर, तहसील स्तर व जनपदीय स्तर पर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के प्रतीक पुतले का दहन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। हेमंत कुमार एडवोकेट ने कहा कि भाजपा शासन काल मेें किसान अपनी फसलों के बकाया भुगतान के लिए परेशान है, शिक्षित युवा बेरोजगार इधर-उधर घूम रहा है। महिला के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। अब भाजपा की देश विरोधी नीतियों का कांग्रेस मुंह तोड़ जवाब देगी। इसमें शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, देवेंद्र चौहान, मुकेश उपाध्याय, राजीव सैन, रामकुमार शर्मा, जाहुल चौधरी, जीशान खा, वीशू पंवार, गौरव, किरणपाल, गौरव, देवेंद्र, हरवीर सिंह, सोनू, कमल, प्रियांशु, कृष्ण हरि आदि रहे।