{"_id":"5b4a51474f1c1b4b748b4c31","slug":"151531597127-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा में शनिवार को नए छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया। इसमें कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर विद्यालय में स्वागत किया। छात्रों के साथ उनके अभिभावकों समारोह में शामिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल की प्रबंध समिति की अध्यक्ष शशी चौधरी रही। प्रबंधक अजय चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्रों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर मनमोहक नृत्य किया। स्कूल की हेड मेडम रंजन त्यागी ने कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक विद्यार्थियों के लिए लाई जाने वाली नई तकनीकों के बारे में अभिभावकों को बताया। प्रधानाचार्य भास्कर अरोड़ा ने स्कूल की इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रबंध समिति के सदस्य अक्षय चौधरी, अविका चौधरी आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन