फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीसीएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा शुरू

सीसीएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा शुरू

Wed, 14 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा शुरू
बागपत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा शुरू हो गई। पहले बड़ौत, खेकड़ा और बागपत के विभिन्न कॉलेजों में परीक्षाएं हुई। प्रथम पाली में कोड ए-009 की परीक्षा हुई। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में पहले दिन 275 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें 14 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 419 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 39 उपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि सघन चेकिंग के बाद छात्रों को परीक्षा कक्षों में जाने दिया गया।
विज्ञापन

बड़ौत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध महाविद्यालय में मंगलवार को जनपद के 24 परीक्षा केंद्र में तीन पाली में परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन सघन चेकिंग के दौरान परीक्षा कराई । पहले ही दिन दर्जनों छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी और दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने जनपद में 24 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, इनमें छह एडेड कॉलेज और 18 प्राइवेट कॉलेज हैं। पहले दिन कोड नंबर 009 का क्वालीफाई विषय का पेपर हुआ। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए अधिकांश कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जिन्हें विवि से लिंक करा दिया। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वायड का भी गठन किया है। परीक्षा में यदि कोई नकल करता या कराता पकड़ा तो कठोर कार्रवाई होगी। वहीं परीक्षा के पहले दिन दर्जनों छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छात्र नेता प्रियवत राणा के नेतृत्व मेें छात्र-छात्राओं ने एडमिट कार्ड न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा एडमिट कार्ड न मिलने से सैकड़ों छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए। प्रदर्शन में पुनीत शर्मा, रोहित चौहान, राहुल तोमर, कपिल तोमर, राहुल प्रधान, अजय भारद्वाज, रूपक तोमर, सोनू आदि रहे।

छपरौली में श्री आशाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित परीक्षा के पहले दिन बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का फाउंडेशन का पेपर था। आसान पेपर देखकर छात्राओं के चेहरे खिल गए और उन्होंने कहा कि उनका पेपर अच्छा हुआ है उनके अधिकतम अंक आएंगे। व्यक्तिगत छात्राओं ने इसी कॉलेज से विवि का फॉर्म भरा था और यहीं पर परीक्षा का केंद्र रहा। इससे छात्राओं में खुशी की लहर है कि उन्हें दूर किसी सेंटर पर न जाकर इसी कॉलेज में की परीक्षा की अनुमति मिल गई। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सुमन, प्रियंका, कुसुम, शालिनी, मानसी आदि ने पेपर के बाद बताया कि उनका पेपर आसान था, इसलिए अधिकतम अंक आएंगे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता जैन ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में 82 में से 81 छात्रा ने फाउंडेशन कोर्स पेपर की परीक्षा दी। जबकि एक छात्रा ने परीक्षा छोड़। बीए प्रथम वर्ष व्यक्तिगत में कुल 95 छात्राएं पंजीकृत थी, इनमें से तीन अनुपस्थित रही और 92 ने फाउंडेशन की परीक्षा दी। इस प्रकार दोनों पारी में चार ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed