{"_id":"5a6791414f1c1b88268b63c8","slug":"151516736833-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से निजात दिलाने को ग्रामीणों ने खुद डलवाएं रोडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से निजात दिलाने को ग्रामीणों ने खुद डलवाएं रोडे
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। डगरपुर गांव के मार्गों में जलभराव को लेकर ग्रामीणों में रोष है। यह समस्या पिछले कई वर्षों से है। किसी भी जनप्रतिनिधि ने समस्या का समाधान नहीं कराया है। गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच जाता है। बारिश के दिनों में हालत बेकाबू हो जाते हैं। गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा हुआ है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस समस्या को देख गांव के लोगों ने चंद्रा एकत्र कर भट्ठे से ईंट रोड़े डलवाकर अस्थायी व्यवस्था की, ताकि लोगों का आना-जाना हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि हालत इतने बदतर है कि गांव के बच्चों को गंदे पानी से गुजरकर स्कूल जाना पड़ता है। जल निकासी का कोई रास्ता न होने के कारण यह समस्या विकराल होती जा रही है। चेतावनी दी जल्द समस्या को दूर नहीं किया तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसमें मंदीप, अजब सिंह, करतार, रिंकू, प्रवीण, राज शर्मा, तरुण, श्रीनिवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन