{"_id":"5a3418f04f1c1b6a118b80af","slug":"151513363696-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार असाक्षर देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार असाक्षर देंगे परीक्षा
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षर अभियान में आज 25 हजार देंगे परीक्षा
बागपत। रविवार को 237 ग्राम लोक शिक्षा केंद्रों पर 25 हजार निरक्षरों की परीक्षा होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को इसका प्रचार-प्रसार और गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिए। साक्षर भारत योजना के तहत लोगों को साक्षर बनाने के लिए जिला लोक शिक्षा समिति बनाई गई है। साक्षरता परीक्षा दो दिन बाद 17 दिसंबर को होगी। जिले की ब्लॉक लोक शिक्षा समिति को 25 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में परीक्षा होगी। परीक्षा दस बजे शुरू होगी और पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक परीक्षार्थी को केंद्र व्यवस्थापक द्वारा नीला पेन उपलब्ध कराया जाएगा। बीएसए ने बताया कि 18 दिसंबर को मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों की देख रेख में यह कार्य होगा