फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1500 bighas of land of 228 farmers including Olympian got submerged in Yamuna due1500 bighas of land of 228 farmers including Olympian got submerged in Yamuna due to erosionto erosion

Baghpat News: ओलंपियन समेत 228 किसानों की 1500 बीघा जमीन कटान से यमुना में समा गई

Mon, 15 Sep 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
1500 bighas of land of 228 farmers including Olympian got submerged in Yamuna due1500 bighas of land of 228 farmers including Olympian got submerged in Yamuna due to erosionto erosion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। ओलंपियन पहलवान सुभाष तोमर समेत 228 किसानों की जमीन कटान होने के कारण यमुना में समा गई। इससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। यमुना में कटान होने से जागोस, शबगा और ककौरकलां समेत अन्य किसानों की 1500 बीघा जमीन यमुना में जाने से किसान पूरी तरह बर्बाद हो गए। अब उनके सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया है। पहाड़ाेें पर बारिश लगातार होने के कारण यमुना नदी में बाढ़ आ गई थी। दो सप्ताह से अधिक समय तक यमुना नदी में बाढ़ के हालात बने रहे और यमुना किनारे आसपास के गांवों में भी यमुना का पानी पहुंच गया था। इस दौरान यमुना किनारे खेती की जमीन में बड़े स्तर पर मिट्टी का कटान हुआ।
इसमें सबसे ज्यादा नुकसान जागोस, ककौरकलां, शबगा गांव में हुआ, जहां 228 किसानों की 1500 बीघा से अधिक खेती की जमीन यमुना नदी में समा गई। इसमें 32 बीघा जमीन ओलंपियन पहलवान सुभाष तोमर की भी शामिल है।
विज्ञापन

पहलवान सुभाष तोमर ने बताया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले जागोस गांव में 32 बीघा जमीन खरीदी थी। बाढ़ के दौरान कटान होने से उनकी सारी जमीन यमुना में समा गई। nकिनारों पर दलदल, किसानों को रोक रहे अधिकारी : यमुना में बाढ़ आने के बाद अब स्थिति सामान्य होती जा रही है। ऐसे में किनारों पर दलदल बन गई है और बाढ़ चौकियों पर तैनात अधिकारी किसानों को यमुना किनारे जाने से रोक रहे है, जिससे किसानों के साथ कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed