फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षण संस्थाओं में विश्व हिन्दी दिवस धूमधाम से मना

शिक्षण संस्थाओं में विश्व हिन्दी दिवस धूमधाम से मना

Fri, 11 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में विश्व हिन्दी दिवस धूमधाम से मना
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल और कुमकुम मोदी पब्लिक में बृहस्पतिवार को विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने हिंदी भाषा को बढ़ाना देने पर बल दिया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में जाकर भी अपनी मातृ भाषा हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। हिंदी की लोक प्रियता को देखते हुए इसलिए आज अमेरिका, रूस, चीन, आस्ट्रेलिया, फ्रांस आदि देशों में हिंदी भाषा को पढ़ाया जा रहा है। । मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया। इस में प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना, विकास शर्मा शर्मा, रविंद्र पंवार मनवीर सिंह, अंजलि, श्रुति जैन, मीनाक्षी, अनुराधा का योगदान रहा।
विज्ञापन

उधर कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारूख अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में सीनियर कक्षाओं के छात्राओं द्वारा भाषण का सरवर पाठ, निबंध लेखन, हिन्दी कविता पाठ, पाठ गायन आदि गतिविधियों प्रस्तुत की गयी। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि नागपुर में 10 जनवरी 1975 को प्रथम हिंदी सम्मेलन हुआ । इसलिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी 258 मिलियन लोगों द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जाती है और ये दुनिया की 5वीं अधिक बोले जाने वाली भाषा है। विजेताओं को सम्मानित किया । इसमेें सुशीला, अरुणा, राखी, मुस्कान, गीता, अलका, किरण, रीना, निशा, कुसुम, निशा जैन, गीता, रहमान, अनुज, अश्वनी, चक्रवीर, अमित, सौरभ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed