फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राम-लखन चले वनवास, आंसू बहाने लगे सुमंत

राम-लखन चले वनवास, आंसू बहाने लगे सुमंत

Mon, 15 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
राम-लखन चले वनवास, आंसू बहाने लगे सुमंत
बागपत। विभिन्न जगहों पर चल रही रामलीला में कलाकारों ने लीलाओं का मंचन से दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर रहे है। हर जगह अलग-अलग लीला दिखाई जा रही है। केवट का प्रसंग दिखाया तो कहीं राम और हनुमान का मिलन, स्वयंवर, धनुष भंग और परशुराम संवाद का संवाद दिखाया गया।
विज्ञापन

श्रीरघुवर रामलीला समिति ठाकुरद्वारा बागपत मंच पर राम वनवास व केवट प्रसंग की लीला दिखाई गई। राम पिता की आज्ञा मानकर वन की ओर प्रस्थान करते हैं। उनके साथ सीता और लक्ष्मण भी जिद कर साथ चलते हैं। सुमंत के विलाप की लीला को देखकर दर्शकों की आंखों भर आती है। केवट के प्रसंग से भी लोग भावविभोर हो गए। संजय रुहेला, जोंटी, प्रकाश, सुजीत, काकू, अनुज, ईलू, नीरज, अन्नू जैन, रमेश वर्मा, सुमित अरोरा, अनिल, महेश शर्मा, राजीव, ललित, कमल मौजूद रहे। बागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। सुनील चौहान, प्रदीप, ओमपाल, जितेंद्र, विष्णु, राकेश मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाल्मीकि आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर राम वनवास, दशरथ मरण की लीला दिखाई गई। इसमें कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। धर्मपाल मेघराज सिंह, संजय आजाद, कटार सिंह, संजय हितैषी, जसवंत पहलवान, नरेश, अनुष्का, गगन, हर्ष कमल, चिंटू, सुशील कुमार, सभासद प्रदीप कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनगर सराय स्थित चल रही व्यापार संघ रामलीला महोत्सव में सीता स्वयंवर का मंचन किया। धनुष टूटते ही भगवान परशुराम स्वयंवर में पहुंचते है और आग बबूला हो जाते है और कहते हैं। तब बोलते ए मूर्ख जनक तू ये बतला, ये धनुवा किसने तोड़ा है। इस भरे स्वयंवर में किसने सीता से नाता जोड़ा है। जल्दी उसकी सूरत दिखला, वरना चौपट कर डालूंगा।
जितना पृथ्वी पर राज तेरा, सब उलट पुलट कर डालूंगा। जिसको देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। राकेश गुप्ता, पवन गोयल, अनिल शर्मा सभासद, राजेश गर्ग, श्याम सुंदर गर्ग, मंगलसेन पंडित, जगदीश शर्मा, मुकेश शर्मा, सौरभ, रोबिन, कपिल, अमित बंसल, अनुज बंसल, चिराग, राजकुमार गुप्ता, रामेंद्र पाल शर्मा, सुशील शर्मा का सहयोग रहा। कस्बे में ही शिव मंदिर में चल रही रामलीला में राम हनुमान मिलन, बाली वध की लीला दिखाई गई। रोहित शर्मा सभासद, राकेश बंसल, राधेलाल बंसल, महेश भारद्वाज, राकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा उर्फ कुक्के, श्याम कुमार, नरेश कुमार, हरिशंकर प्रजापति, रंगा शर्मा, मन्नू सिंघल, मुकेश शर्मा, महेश शर्मा मौजूद रहे
चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव के शिव मंदिर पर चल रही रामलीला के मंचन में श्रद्धालु उमड़े। रामलीला में रात में राम केवट संवाद, सुमंत की वापसी व दशरथ मरण का मंचन हुआ। कलाकारों ने प्रभु श्री राम के साथ केवट संवाद का सुंदर मंचन कर खूब तालियां बटोरी। देवेंद्र अरोरा, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री, संजय अरोरा, दिनेश पत्रावल, मानसिंह, बंटी गुप्ता, अंकुर गुप्ता, महेंद्र शर्मा, पम्मी कश्यप, सचिन मौजूद रहे।

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित रेलवे मैदान पर चल रही रामलीला में राम भरत मिलाप, राम लक्ष्मण का पंचवटी जाने की लीला का मंचन किया। कमेटी के अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, आशु शर्मा, जतिन शर्मा, युनूस खान, शोपल खान, तन्नी, रवि, रामकुमार, सुभाष सक्सेना, शिवम शर्मा, श्रीयांश जैन, सचिन सिंघल, राजीव शर्मा, नरेश गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed