फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विंडसर स्पोट्र्स कांप्लेस की खिलाड़ी का लेफ्टिनेंट के लिए चयन

विंडसर स्पोट्र्स कांप्लेस की खिलाड़ी का लेफ्टिनेंट के लिए चयन

Sat, 25 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
विंडसर स्पोट्र्स कांप्लेस की खिलाड़ी का लेफ्टिनेंट के लिए चयन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की खिलाड़ी साक्षी तोमर का लेफ्टिनेंट में चयन हुआ, तो खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। शुक्रवार को कांप्लेक्स में आयोजित सम्मान समारोह साक्षी तोमर का स्वागत किया। वहीं खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान साक्षी तोमर ने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया।
मदर टरेसा एकेडमी में संचालित विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार, मीनाक्षी पंवार, रूपेश राणा और सविता राणा ने संयुक्त रूप से किया। कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान ने बताया कि साक्षी तोमर पुत्री राकेश तोमर लोयन मलकपुर गांव की रहने वाली है। उन्होंने नवंबर 2017 मेें लोक सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की । इसके बाद एक से पांच मई 2018 तक इलाहाबाद में एसएसबी द्वारा आयोजित इंटरव्यू को क्वालीफाई किया। इसके बाद शारीरिक परीक्षा पास की। इसके बाद उनका चयन लेफ्टिनेंट पद पर हुआ। संचालक अंकित पंवार ने बताया कि अब साक्षी को अक्टूबर माह में आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई मेें ट्रेनिंग को जाना है। साक्षी के लेफ्टिनेंट बनने से खिलाड़ियों का खुशी का ठिकाना नहीं। ढोल-नगाड़ों से साक्षी तोमर का स्वागत किया । वहीं साक्षी तोमर ने खिलाड़ियों को कहा कि जीवन में बहुत संघर्ष है, इसलिए सफलता पाने के लिए लक्ष्य बनाएं और कड़ी मेहनत करें। इसके बाद साक्षी तोमर को डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार, मीनाक्षी पंवार, रूपेश राणा और सविता राणा ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


एलाइंस टॉपर स्कूल की मेधावी छात्रा रही है साक्षी
बड़ौत। साक्षी तोमर बिनौली रोड स्थित एलाइंस टॉपर स्कूल की छात्रा है। हाईस्कूल मेें 90 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साक्षी ने स्कूल टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी से झूम उठे परिवार के लोग
बड़ौत। साक्षी तोमर का चयन लेफ्टिनेंट पद पर होने पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। खुशी जताने वालों में दादा रामपाल, मम्मी अंजू देवी, भाई अरिहंत, बहन सृष्टि आदि रहे।


किया जाएगा सम्मान
बड़ौत। साक्षी तोमर के लेफ्टिनेंट बनने पर प्रधान मलकपुर कृष्णपाल और लोयन प्रधान दीपक का कहना था कि आज बेटियां किसी से कम नहीं है। हर क्षेत्र मेें लड़कों की बराबरी कर रही है। बेटी को सम्मानित करने के लिए जल्द ही गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed