{"_id":"5aa8203b4f1c1b90778b55b7","slug":"141520967739-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
बामनौली गांव में चीनी मिलों द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना न लेने के विरोध में किसानों बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचे और लड़ाई में साथ रहने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने तीन दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने कहा यदि तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से रोड जाम कर देंगे, मार्ग आवागमन के लिए खोल दिया।
बामनौली गांव में मंगलवार को सोनू माया के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पहुंचे और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों को आडी और तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि मलकपुर और भैंसाना चीनी मिल सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं ले रही है। गन्ना क्रय केंद्रों पर सामान्य गन्ने की पर्चियां भेजनी बंद कर दी। किसानों के खेतों में सामान्य प्रजाति का गन्ना खड़ा हुआ है, किसान इस गन्ने को लेकर कहां जाएंगे। मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रहे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत किसानों केे बीच पहुंचे औैर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें किसानों का शोषण कर रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। चीनी मिलों को सामान्य प्रजाति का गन्ना लेना पड़ेगा। वह मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। नरेश टिकैत ने फोन पर एसडीएम बड़ौत से वार्ता कर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने किसानों से कहा कि भाकियू किसानों की हर लड़ाई में साथ है और साथ रहेगी।
दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। एसओ ने फोन पर एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी और डीसीओ बागपत सुशील कुमार से वार्ता की। अधिकारियों ने तीन दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। अफसरों के आश्वासन के बाद किसानों ने दो घंटे बाद जाम खोल दिया। इसमें पूर्व प्रधान महीपाल सिंह, राममेहर सिंह, प्रवेंद्र, ज्ञानेंद्र, महावीर सिंह, हरेंद्र, प्रेमपाल, राजबीर, चाही राम, कृष्ण, कृष्णपाल, मास्टर महेंद्र सिंह, अशोक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दो घंटे तक जाम में फंसे रहे यात्री
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस कारण करीब दो घंटे तक यात्री जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहन चालकों को दूसरे मार्गों से वाहनों को निकाला। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानियों का का सामना करना पड़ा।