फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शेखपुरा की प्रधान और सीएचसी अधीक्षक आमने सामने

शेखपुरा की प्रधान और सीएचसी अधीक्षक आमने सामने

Wed, 14 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
शेखपुरा की प्रधान और सीएचसी अधीक्षक आमने सामने
बिनौली (बागपत)। आशा और एएनएम के संयुक्त बैक खाते को लेकर गांव शेखपुरा की प्रधान और सामुदायिक स्वस्थ केंद्र, बिनौली के अधीक्षक आमने आमने आ गए हैं। सीएचसी अधीक्षक और ग्राम प्रधान ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। स्वास्थ्य कर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद देर रात तक दोनों पक्ष के लोगों देर रात तक थाने डटे रहे।
विज्ञापन

शेखपुरा गांव की ग्राम प्रधान सीमा बागड़ी के पति जनेश्वर बागड़ी मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे बिनौली सीएचसी में पहुंचे। वहां मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल से गांव की आशा और एएनएम का संयुक्त बैंक खाता खुलवाने हेतु फार्म अग्रसारित करने की कहा तो अधीक्षक अतुल बंसल ने उनसे कहा कि जांच करने के बाद संस्तुति की जाएगी। इस बाद पर दोनों में विवाद हो गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा ग्राम प्रधान के पति जनेश्वर बागड़ी ने अधीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं मारने की धमकी भी दी। इसकी जानकारी मिलते ही कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भी मौके पर पहुंचे और सीएचसी में काम बंद कर दिया। इतनी ही नहीं सीएमओ और पुलिस को सूचना दे दी। इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपी 100 की पुलिस टीम अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने प्रधान के पति को हिरासत में लेकर बिनौली थाने में पहुंचा दिया। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक ने थाने में ग्राम प्रधान के पति जनेश्वर बागड़ी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर ग्राम प्रधान के पति ने घटना की सूचना गांव में परिजनों को दी। ग्राम प्रधान के समर्थक भी थाने में पहुंच गए। ग्राम प्रधान शेखपुरा सीमा बागड़ी ने भी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने कहा मेरे पास मंगलवार को ग्राम प्रधान के पति जनेश्वर बागड़ी और एएनएम ही आए। ग्राम प्रधान सीमा बागड़ी नहीं आई , प्रधान सीमा बागड़ी द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार और झूठे हैं। दूसरी तरफ ग्राम सीमा ने बताया कि कई दिन पहले आशा और एनएनएम का संयुक्त खाता खोलने के लिए फार्म अग्रसारित करने के लिए अधीक्षक के पास भेजा था। अधीक्षक ने फार्म फाड़ कर अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्द कहे थे। अब फिर मंगलवार को भी अधीक्षक ने व्यवहार को दोहराया। इस मामले में एसओ बिनौली अनुराग शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ दोनों पक्ष के लोग देर रात तक थाने में जमे रहे। इससे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed