फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधिकारियों ने शराब ठेकों में छापे मारे

अधिकारियों ने शराब ठेकों में छापे मारे

Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने शराब ठेकों  में छापे मारे
बागपत। शासन के आदेश पर जनपद में प्रशासनिक अफसरों ने शराब की दुकानों पर छापामारी की। छापेमारी अभियान देर रात तक जारी रही। अफसरों ने दुकान संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में 155 शराब की दुकान है। प्रिंट रेट से ज्यादा शराब के रुपये वसूलने समेत विभिन्न शिकायत लोगों द्वारा की जा रही हैं। यह शिकायत शासन तक पहुंच गई। शासन ने मामले को गंभीरता से लेकर दुकानों के निरीक्षण करने के अफसरों को निर्देश दिए। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को शराब की दुकानों पर प्रशासनिक अफसरों ने आबकारी टीम के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। बागपत शहर और देहात में एसडीएम विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में ठेकों पर पहुंचकर चेकिंग की। इसी तरह खेकड़ा, बड़ौत और देहात के क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी रामउजागिर मौर्य ने कहा शराब की दुकानों की चेकिंग की जा रही है। यह अभियान अभी जारी है। चेकिंग रिपोर्ट प्रमुख सचिव को सौंपी जाएगी। यह अभियान प्रदेश भर में चल रहा है। यह रूटीन चेकिंग है।
विज्ञापन

बड़ौत में डीएम के आदेश पर पूरे तहसील क्षेत्र में एसडीएम अरविंद कुमार और सीओ रामानंद कुशवाह के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर प्रेम कुमार सिंह और पुलिस बल की तीन टीमों ने क्षेत्र की देसी और विदेशी शराब के ठेकों में छापे मारकर जांच की। एक टीम के प्रभारी एसडीएम और सीओ रहे, दूसरी टीम के प्रभारी मांगेराम चौहान और तीसरी टीम के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार प्रभारी रहे। उन्होंने वाजिदपुर, चिरचिटा, बामनौली, बिजरौल, दोघट, रंछाड़, भड़ल, मुलसम, जौहड़ी, फतेहपुर पुट्ठी, धनौरा सिल्वर नगर, टीकरी, पुसार, दाहा, बड़ौत, बड़का, शिकोहपुर, बिजवाड़ा के देसी और विदेशी शराब के ठेकों में छापे मारे। जांच के दौरान ठेकों के लाइसेंस में जिस विक्रेता का नाम था, उसके स्थान पर दूसरा शराब बेचता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दो अन्य टीमों ने तहसीलदार बड़ौत के नेतृत्व में जौनमाना, किशनपुर बराल, रमाला, कोताना, छपरौली, तुगाना, बौढ़ा, खामपुर लुहारी, मलकपुर, सिनौली, लूंब, किरठल, हेवा में भी दूसरे लोग शराब बेचते मिले। दूसरी यह भी खामी मिली है कि परिवहन पास और निकासी पासबुक में होलोग्राम का क्रमांक अंकित नहीं है। जबकि शराब के पव्वों पर होलोग्राम लगा मिला, अन्य बोतलों पर नहीं मिला। अधिकांश दुकानों पर लाइसेंस की फोटो कॉपी मिली, लेकिन वास्तविक कॉपी नहीं मिली। टीम को अधिकांश ठेके पर शिकायत मिली की कि ओवर रेट दर पर शराब बेची जा रही है। सूत्रों को अनुसार तीनों टीम जांच रिपोर्ट डीएम को शीघ्र भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed