{"_id":"5a244d744f1c1b86698bf640","slug":"141512328564-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य गन्ने की पर्ची न आने से किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य गन्ने की पर्ची न आने से किसानों में आक्रोश
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बे में रविवार को किसानों की पंचायत हुई। इसमें किसानों ने सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची न भेजने पर गन्ना मिलों के प्रति आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सामान्य पर्ची का इंडेंट नहीं भेजा गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
पंचायत की अध्यक्षता करते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि भैंसाना चीनी मिल किसानों का शोषण कर रही है। किसान इस मिल से परेशान हो गए हैं। अभी तक मिल अगेती प्रजाति के गन्ने की पर्ची ही दे रही है। सामान्य प्रजाति के गन्ना किसान परेशान हैं। सामान्य गन्ने की पर्चियां न भेजने से परेशान किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे। गेहूं की बुवाई के लिए खेत खाली करने की मजबूरी में उन्हें औने-पौने दामों में गन्ना कोल्हू पर बेचना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी किसानों की मजबूरी से अंजान नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी किसानों के हित में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
किसान पर्चियों के लिए रोज मिल व समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्ची नहीं दी जा रही है। पंचायत में किसानों ने निर्णय लिया कि यदि दो दिन के अंदर सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची नहीं भेजी गई तो दो दिन बाद सभी किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। पंचायत का संचालन डॉ. अरुण राठी ने किया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह डॉ. अरुण राठी अमरपाल सिंह इंदर सिंह आनंदपाल सिंह, बलवीर सिंह, अशोक, जगत सिंह, बिल्लू, रणधोल, रामपाल सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।