फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत को 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटा

बागपत को 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटा

Fri, 17 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत को 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटा
बागपत। निकाय चुनाव को निप्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव के लिए 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटा । अभी तक 1880 लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। 44 लोगों को गिरफ्तार किया । इसके पास से 44 अवैध शस्त्र बरामद किए जा चुके हैं। जबकि 2014 लाइसेंसी शस्त्र जमा हो गए हैं।
विज्ञापन

जनपद की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत का मतदान 29 नवंबर को मतदान होगा। बड़ौत नगर पालिका क्षेत्र सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। पुलिस ने तीन केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में लिया है। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इसके लिए पुलिस तैयारी में लगी है। वांछित चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। खुराफातियों को चिंहित कर रही है। इसके लिए पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे। नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा दस किलोमीटर की परिधि में पहने वाले गांवों के लोगों के भी लाइसेंसी शस्त्र जमा किए जा रहे हैं। इसके दायरे में 2868 लाइसेंसी शस्त्र धारक आ रहे है। इनमें से 2041 लाइसेंसी शस्त्र जमा भी हो चुके हैं। पुलिस ने 1880 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया है। इसके अलावा 108 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई हो चुकी है। 56 लोगों पर गुंडा एक्ट और आठ लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि चुनाव में माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन


87 तस्कर गिरफ्तार 2868 लीटर शराब बरामद
बागपत। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 27 अक्तूबर से 16 नवंबर तक 87 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया । इनके पास से 7620 लीटर शराब बरामद की । पुलिस ने उक्त शराब अलग अलग स्थानों में 17 वाहनों से बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed