फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बावली और सरूरपुर में भी सुधरेंगे हाईवे के दिन

बावली और सरूरपुर में भी सुधरेंगे हाईवे के दिन

Mon, 13 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बावली और सरूरपुर में भी सुधरेंगे हाईवे के दिन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने उपशा के अधिकारियों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने गौरीपुर मोड़ पर मानक के अनुसार कार्य कराने के ऩर्देश दिए। सरूरपुर और बावली गांव मेें हाईवे से खड़ंजा की जगह निर्माण कार्य कराया जाएगा। टी-प्वाइंट का निर्माण बेहतर तरीके से कराया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने उपशा के सीईओ अवनीश अवस्थी और चीफ इंजीनियर कोमल प्रसाद के साथ हाईवे पर 12 करोड़ की लागत से चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। गाजियाबाद के मंडौला में निरीक्षण के बाद वह गौरीपुर मोड़ पर पहुंचे और टी-प्वाइंट पर करीब नौ सौ मीटर टुकड़े के मरम्मत कार्य की जानकारी ली। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि टुकड़े का निर्माण कार्य तेज गति से होना चाहिए। उपशा अधिकारियों ने इसका भरोसा दिलाया। यही नहीं हाईवे के दोनों तरफ नाले निर्माण की बात कही। इसके बाद सरूरपुर और बावली गांव के टुकड़े का निरीक्षण किया। उपशा अधिकारियों से कहा कि दोनों गांव के टुकड़े दोबारा बनने चाहिए, ताकि क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। उपशा अधिकारियों ने बताया कि हाईवे के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट पास हो चुका है, उपशा के स्तर से यह निर्माण होगा। इसके बाद क्योंकि यूपी सरकार एनओसी दे चुकी है, इस वजह से निर्माण कार्य सड़क परिवहन मंत्रालय कराएगा। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, सोहनबीर, प्रविंद्र धामा, अजय चौधरी, ओम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाईवे के साथ बदलेंगे लोगों के दिन: सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि यूपी सरकार ने एनओसी दे दी है। हाईवे निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। यूपी के चार जिलों के लोगों के अलावा हाईवे किनारे बसे गांव के लोगों को सुविधा का लाभ होगा। गोरीपुर में टी-प्वाइंट पर जहां सबसे अधिक सड़क खराब थी, वहां पर कार्य भी शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने शेरपुर लुहारा गांव में करंट से मरे युवक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बिजली समेत अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed