फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सहकारी समिति चुनाव की तैयारियां, आखिरी दिन बनवाए वोट

सहकारी समिति चुनाव की तैयारियां, आखिरी दिन बनवाए वोट

Fri, 22 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति चुनाव की तैयारियां, आखिरी दिन बनवाए वोट
बागपत। उत्तर प्रदेश में सहकारी समितियों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। छह नवंबर को डायरेक्टर पद के लिए मतदान होना है। इसकी तैयारियां चल रही है। वोट बनवाने के लिए आखिरी दिन किसान समितियों पर पहुंचे। करीब दो हजार वोट इस बार पिछले चुनाव के सापेक्ष बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

सहकारी समिति चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा पहले ही सहकारी समिति और निकाय चुनाव को लेकर कह चुकी है कि वह हर जगह परचम लहराएगी। रालोद और सपा के नेता भी सहकारी समिति के चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। एआर कॉपरेटिव विकास नेहरा ने बताया बृहस्पतिवार को समिति सदस्य बनने का आखिरी दिन था, इसके लिए किसानों ने वोट बनवाएं और उत्साह दिखाया। जिले की समितियों से डाटा एकत्र किया जा रहा है। इस बार करीब दो हजार वोट पिछले चुनाव के सापेक्ष अधिक बने हैं। चुनाव को लेकर लोगों के बीच उत्साह रहता है। सहकारी समितियों का प्रबंधन इन चुनाव की तैयारी में जुटा है। छह नवंबर को डेलीगेट और सात नवंबर को सभापति और उपसभापति का चुनाव होना है। राजनीति दलों ने भी क्षेत्र में अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बागपत में 36 समितियां, प्रत्येक पर 13 पद
बागपत। जिले में 36 सहकारी समितियां है। एआर कॉपरेटिव विकास नेहरा ने बताया प्रत्येक समिति पर 13 सदस्य का चुनाव होता है, जिसके बाद सभापति और उपसभापति का चुनाव होना है। शुक्रवार को जिले की समितियों पर बनें सदस्यों का रिकॉर्ड एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed