फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गणेश के नाम का स्मरण करने से दूर होते हैं सब दुख

गणेश के नाम का स्मरण करने से दूर होते हैं सब दुख

Sun, 16 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गणेश के नाम का स्मरण करने से दूर होते हैं सब दुख
बड़ौत (बागपत)। सर्राफा बाजार में महाराष्ट्र गणेश मंडल के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव के तीसरे दिन विशेष पूजा अर्चना व भजनों व कीर्तन के कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर पं. पवन शास्त्री ने बताया कि संकटनाश के लिये गणेश का मात्र स्मरण करें तो किसी भी प्रकार का संकट समाप्त हो जाता है। पहले मस्तक झुकाकर गौरी पुत्र को प्रणाम करें तथा गणेश जी के 12 नामों का स्मरण करें। जो मनुष्य तीनों समय प्रतिदिन गणेज जी के 12 नामों का पाठ करता है, उसे किसी भी प्रकार का भय नहीं होता। विद्यार्थी विद्या, धनार्थी धन, पुत्रार्थी पुत्र, मोक्षार्थी मोक्ष पाता है। एक वर्ष तक जप करने से मनुष्य सिद्धि प्राप्त कर लेता है। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदेश कुमार गुप्ता, योगेश मोहन, तानाजी, मारुति, विजय, महेश, राकेश वर्मा, विभोर अग्रवाल, अरविंद, रोहित जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed