{"_id":"5b37da3b4f1c1bfd6e8ba96e","slug":"131530387003-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव राणा ने जर्मनी में जीता गोल्ड, कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव राणा ने जर्मनी में जीता गोल्ड, कांस्य
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जर्मनी के शूल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप चैंपियनशिप में निरपुड़ा गांव के अंतरर्राष्ट्रीय निशानेबाज गौरव राणा ने टीम वर्ग में स्वर्ण व कांस्य पदक प्राप्त किया। सूचना पर शनिवार को बिजरौल रोड स्थित खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी पर निशानेबाजों ने मिठाई बांट खुशी का इजहार किया।
जर्मनी के शूल में 29 जून मेें चैंपियनशिप में भारतीय वायुसेना के जवान गौरव राणा ने 50 मीटर फ्री एयर पिस्टल टीम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल टीम टीम स्पर्धा में गौरव राणा ने कांस्य पदक देश की झोली में डाला। इस उपलब्धि पर निरपुड़ा गांव के अलावा खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी पर जश्न का माहौल है। एकेडमी के संस्थापक एवं कोच भगत सिंह तोमर, उदित चौधरी, अक्षित, कुणाल राणा, वंश, कुणाल मलिक, नवीन, अंशुल, विवेक तोमर आदि ने मिठाई बांटी। गौरव राणा इससे पहले भी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अनेक पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने इसी वर्ष 24 मार्च को सिडनी आस्ट्रेलिया में जूनियर विश्व कप में टीम स्पर्धा में एक स्वर्ण तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में एक रजत पदक प्राप्त किया था।