{"_id":"5aea12c74f1c1bed778b6426","slug":"131525289671-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कल्याण कार्यशाला में किसानों को खेती के गुर सिखाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कल्याण कार्यशाला में किसानों को खेती के गुर सिखाये
Updated Thu, 03 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खंड विकास मुख्यालय बड़ौत और बिनौली पर ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण कार्यशाला (कृषक वैज्ञानिक संवाद) का आयोजन हुआ, इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती करने के गुर सिखाए तथा किसानों को सम्मानित किया।
बुधवार को बड़ौत ब्लाक पर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक, चेयरमैन अमित राणा, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप और एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने किया और किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान दीपक, लोकेंद्र, मोनू राणा, नौरंग आदि शामिल रहे।
बिनौली ब्लाक परिसर में किसान कल्याण कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा नेता सर्वदमन त्यागी और जसवीर सोलंकी ने किया। कार्यशाला में नोडल अधिकारी बागपत हरि सिंह ने किसानों को कृषि विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत कृषि विभाग प्रो. जयवीर सिंह तोमर ने किसानों को कम लागत में आय दोगुनी करने की जानकारी दी। गन्ना विकास निरीक्षक संजीव मिश्र, कृषि तकनीकी सहायक अजीत गिरी, एडीओ सहकारिता योगेंद्र मलिक ने किसानों को जैविक खेती, फसलों के उत्पादन बढ़ाने व सहकारिता संबंधित जानकारी दी। कार्यशाला में गन्ना और पशुपालन विभाग ने सतबीर फौजी सिरसली, कृषि विभाग ने कृष्ण कुमार गढ़ी दुल्ला, अंग्रेज पाल जिवाना, वेदप्रकाश बेगमाबाद गढ़ी, उद्यान विभाग ने राम कुमार बिनौली, मत्स्य विभाग ने आस मोहमद तितरोदा को सम्मानित किया।