फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में 625 स्थलों पर होगा होलिका दहन

बागपत में 625 स्थलों पर होगा होलिका दहन

Thu, 01 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बागपत में 625 स्थलों पर होगा होलिका दहन
बागपत। जनपद में होली पर शांति और कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। जनपद को दो सुपर जोन और छह सेक्टर में बांटा है। इस दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात रहेगा। जनपद में 625 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली के मद्देनजर शहर सहित पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि होली के त्योहार पर जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। जनपद को दो सुपर जोन बागपत-खेकड़ा एवं बड़ौत-रमाला और छह सेक्टर में बांटा है। सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी इंचार्ज को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिले में संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी थानों में पर्याप्त पुलिस फोर्स रहेगी। जनपद में लगभग 625 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन के सभी स्थानों पर किसी प्रकार की अशांति उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। रात्रि में होलिका दहन तक अशांत और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त कर नजर रखेगी। मादक पदार्थों का सेवन कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर सतत निगाह रखी जाएगी। होली को लेकर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस
बागपत। सुरक्षा के लिहाज से जनपद में मुख्य स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिस जवान तैनात किए हैं। सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। होटलों, ढाबों में ठहरने वालों और रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हर आने-जाने वाले पर निगरानी रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
बागपत। एसपी ने बताया होली पर पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

डीजे पर नहीं लगाया प्रतिबंध
बागपत। होली के त्योहार पर किसी तरह का कोई व्यवधान न हो, इसके लिए साउंड सिस्टम और डीजे बजाने वाले आयोजकों से भी पुलिस की वार्ता चल रही है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि आयोजकों से बातचीत कर यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि वह तय मानकों के अनुसार ही डीजे और लाउड स्पीकर में आवाज का इस्तेमाल करें। होली में डीजे और लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध नहीं लगाया।


हुड़दंगियों के खिलाफ कसी कमर
बागपत। होली की परंपरा से हटकर हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसने और सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन भी कमर कस कर मैदान में उतर चुका है। सड़क से लेकर गलियों में डीजे बजाकर डांस करने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed