{"_id":"5a3d562d4f1c1b0b788b461e","slug":"131513969197-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे-मिल के बेचने के प्रयास में तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे-मिल के बेचने के प्रयास में तीन पर मुकदमा
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे-मिल के बेचने के
प्रयास में तीन पर मुकदमा
बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी पर पकड़े गए मिल-डे मिल के राशन के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें मिल-डे-मिड उपलब्ध करने वाली संस्था अमन महिला समिति के सचिव भी शामिल है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
निवाड़ा चौकी पुलिस ने बुधवार देर शाम गेहूं और चावल के बोरे से लगे कैंटर को पकड़ लिया था। इसकी जानकारी आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा को दी गई थी। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह गेहू-चावल के बोरे मिड-डे मिल का है। उसको बिनौली गोदाम से उठाया गया था। जो क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचना था। मिड-डे-मिल उपलब्ध कराने वाले संस्था राशन को स्कूलों में न पहुंचाकर उसको बेचने के लिए ले जा रही थी। इस संबंध में के शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार की तहरीर पर कोतवाली में मैसर्स अमन महिला समिति के सचिव के अलावा जौनमाना गांव के जयकुमार और ओढ़ापुर गांव के शहरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी शहरान ने बताया कि वह कैंटर चलाता है। वह गेहूं और चावल के बोरे लेकर दिल्ली जा रहा था। उसको नहीं पता था कि यह राशन मिड-डे मिल का है। कैंटर दिल्ली ले जाने के लिए चार हजार रुपये में तय हुआ था।
---------
गायब हुआ मोबाइल सिम
सरूरपुर के युवक से मिला
बागपत। एक पुलिसकर्मी का मोबाइल सिम के गुम होने पर सर्विलांस के आधार पर पता किया गया तो वह सिम सरूरपुर गांव के एक युवक के मोबाइल पर चलता हुआ मिला। पुलिस उस युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
--------
युवती रहस्यमय ढंग से लापता, एक हिरासत में
बागपत। सिसाना गांव की एक युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। तलाश करने के बाद भी परिजनों को उसका पता नहीं चला। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले जाने का शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के परिवार के एक सदस्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
नाव हादसे के बाद गांव में लगाया चेतावनी बोर्ड
फोटो : 20
बागपत। काठा गांव में यमुना में 14 नवंबर को हुए नाव हादसे के बाद से ग्रामीण सहमे हुए है। आगे किसी के साथ इस तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए गांव में चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है। ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने बोर्ड के माध्यम से आग्रह किया है कि यमुना नदी में गहरे गड्ढ़े व पानी के तेज बहाव के कारण कोई भी व्यक्ति स्नान व तैहरकर पार करने की कोशिश न करें, अन्यथा कोई भी दुर्घटना हो सकती है। बता दे कि ज्यादा सवारी बैठने के कारण नाव पानी में डूब गई थी। इस कारण 19 लोगों की मौत हुई थी। इसको लेकर गांव में भारी बवाल हुआ था। ग्रामीणों ने 11 शवों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंची अफसरों को दौड़ा लिया था। ग्रामीणों ने पथराव और आगजनी भी की थी। इसमें कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार समेत कई कर्मचारियों पर हमला कर दिया गया था।