{"_id":"5a1dbca54f1c1bc5758b5cfb","slug":"131511898277-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें नहीं मिलने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें नहीं मिलने से यात्री रहे परेशान
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर निकाय चुनाव में बसों को अधिग्रहण करने के बाद इसका खामियाजा आम यात्रियों को उठाना पड़ा। बड़ौत से अपने गंतव्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ जमा रही और उन्हें घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं उन्हें डग्गामार वाहनों से अधिक किराया देकर अपने घर पहुंचना पड़ा।
निकाय चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा काफी संख्या में बसें अधिग्रहण की गई हैं। इसके चलते बड़ौत से दिल्ली, शामली, छपरौली, बुढ़ाना और अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों को भारी कठिनाई उठानी पड़ी। सुबह से ही बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ जमा थी और इक्का दुक्का बसें ही चल रही थीं। जैसे ही बस आती तो यात्री उसके पीछे दौड़ पड़ते। प्रशासन ने यात्रियों को लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। यात्रियों को अपने गंतव्य स्थानों पर जाने के लिए इंतजार करनी पड़ी और कुछ यात्री डग्गामार वाहनों से अधिक किराया देकर अपने घरों तक पहुंचे।