फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इंटरमीडिएट कॉलेज को परीक्षा सेंटर बनवाने की मांग

इंटरमीडिएट कॉलेज को परीक्षा सेंटर बनवाने की मांग

Wed, 22 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
इंटरमीडिएट कॉलेज को परीक्षा सेंटर बनवाने की मांग
बागपत। इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर को परीक्षा केंद्र न बनने से अभिभावकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मंगलवार को कलक्ट्रेट में एडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कॉलेज में हाईस्कूल और इंटर में 268 छात्राएं हैं, इनका सेंटर सूजरा के कॉलेज में कर दिया, इससे परेशानी होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे सरूरपुर कलां गांव के लोगों ने एडीएम को बताया कि वर्ष 1950 से गांव में इंटरमीडिएट कॉलेज स्थापित है। तभी से बोर्ड की परीक्षा हो रही है। कई गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए इसे सेंटर बनाया जाता है। इस बार केंद्र निर्धारण नीति में बदलाव के कारण इंटरमीडिएट कॉलेज को सेंटर नहीं बनाया है, इससे छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी रोष है। सूजरा गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 268 छात्राओं को एग्जाम देने के लिए जाना पड़ेगा, जो काफी दूर है, इससे परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अभिभावकों ने बताया कि कॉलेज के सभी मानक पूरे हैं। लोगों ने एडीएम से परीक्षा केंद्र बनवाने की मांग की । इसमें ग्राम प्रधान जीत सिंह, सुभाष नैन, हरपाल, मोनू, हरेंद्र, ऋषिपाल, नरेश, विनोद, निर्देश, राजवीर, रामपाल, कैलाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed