{"_id":"5a04a9cc4f1c1bb6678baa6c","slug":"131510255052-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने प्राइवेट बसों का संचालन शुरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने प्राइवेट बसों का संचालन शुरू कराया
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मेरठ-बागपत-टांडा मार्ग पर चलने वाली निजी बस के परिचालक के साथ डग्गामार वाहन चालकों द्वारा मारपीट करने के मामले को लेकर एआरटीओ एके मिश्रा ने बड़ौत पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच की और निजी बसों को खड़े करने का स्थान निश्चित किया।
दो दिन पहले डग्गामार वाहन चालकों ने निजी बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। इसके विरोध निजी वाहन चालक और परिचालकों ने बुधवार को चक्का जाम कर कलक्ट्रेट में धरना दिया और डीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा दिलाने की मांग की । जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एआरटीओ एके मिश्रा बड़ौत पहुंचे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच की। बाद में उन्होंने निजी बसों को खड़े करने का स्थान भी निश्चित कराया और डग्गामार वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी। इस दौरान निजी बस के चालक और परिचालकों ने उन्हें अपनी परेशानी से अवगत कराया।