फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   13 female patients admitted to Kovid-19 hospital

कोविड-19 अस्पताल में 13 महिला मरीज भर्ती

Sat, 06 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
13 female patients admitted to Kovid-19 hospital
खेकड़ा। नगर स्थित कोविड-19 अस्पताल में कोरोना संक्रमित 13 महिलाएं भर्ती हैं। मरीज महिलाओं के लिए अलग वार्ड बनाया है। महिला मरीजों की देखभाल के लिए अस्पताल में महिला स्टाफ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

नगर में स्थित सीएचसी को जनपद का कोविड अस्पताल बनाया गया है। शुरू में यह अस्पताल 30 बेड वाला बनाया, लेकिन जनपद में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर अस्पताल की क्षमता बढ़ाई । अब यह अस्पताल 45 बेड वाला बनाया। साथ ही महिला मरीजों के लिए भी अलग से वार्ड बनाया । अस्पताल में जनपद की 13 कोरोना संक्रमित महिलाएं भर्ती है। इनकी देखभाल के लिए अस्पताल में शनिवार को महिला स्वास्थ्य कर्मियों की तैनात की गई है। प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने बताया कि प्रदेश के सभी कोविड अस्पतालों में पहले भी महिला स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन कई जनपदों में कुछ रोगियों द्वारा की गई अभद्रता के कारण उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया था। अब खेकड़ा के अस्पताल में महिला मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है, इसलिए अस्पताल में महिला मरीजों की देखभाल के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मी पूनम तोमर, प्रिया, लक्ष्मी को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed