फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   13 centers set for personal application of UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा के व्यक्तिगत आवेदन के लिए 13 केंद्र किए निर्धारित

Mon, 27 Jul 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
13 centers set for personal application of UP board exam
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020-21 की व्यक्तिगत परीक्षा के फार्म भरने के लिए जिले में 13 केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें से चार केंद्र पत्राचार की परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आरक्षित किए गए हैं। व्यक्तिगत बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओम दत्त सिंह ने बताया कि शिक्षण सत्र 2020-21 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत की परीक्षा के यूपी बोर्ड ने आवेदन पत्र जमा करने के लिए 13 केंद्र निर्धारित किए हैं। सभी केंद्रों के लिए आवेदन पत्र निर्धारित किए हैं। केंद्रों में निर्धारित आवेदन पत्र के आधार पर ही फार्म भरवाएं जाएंगे। निर्धारित केंद्रों में आदर्श इंटर कॉलेज डौला, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत तथा जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत को पत्राचार का केंद्र बनाया है। आवेदक इन केंद्रों पर जाकर व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। केंद्रों के प्रधानाचार्यों को केंद्रों पर पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन फार्म की जांच के बाद ही वेबसाइट पर अप लोड करने के निर्देश दिए हैं। अपूर्ण फार्म किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होंगे और अपूर्ण फार्म अपलोड होने पर उत्तरदायित्व कॉलेज के प्रधानाचार्य का होगा।
विज्ञापन

केंद्र का नाम आवेदन पत्रों की संख्या
हाईस्कूल इंटरमीडिएट
जीजीआईसी दाहा 250 150
जीजीआईसी तुगाना 250 150
जीजीआईसी बावली 250 150
राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर 250 150
राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा 250 150
राजकीय हाईस्कूल मवी कलां 250 150
राजकीय हाईस्कूल बौढ़ा 250 150
जीजीआईसी बागपत 600 400
जीजीआईसी दौझा 600 400
आदर्श इंटर कॉलेज डौला --- 800
श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत --- 800
जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत --- 800
जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज --- 800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed