{"_id":"6033eece8ebc3ee976315dcc","slug":"12th-student-returning-from-ghaziabad-shot-dead-baghpat-news-mrt5266867134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से लौट रहे 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से लौट रहे 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

चांदीनगर। गौना गांव के 12वीं के छात्र की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र अपनी बहन के घर से लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के गौना गांव निवासी अजित का बेटा विकास (18) सेंट मेरी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। वह खेकड़ा में अपनी बुआ की बेटी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार को विकास की भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। परीक्षा देने के लिए वह गांव आया हुआ था। रविवार को विकास अपनी बुआ की लड़की को बाइक से गौना से सुराना छोड़ने गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने बुआ की बेटी के यहां फोन किया तो बताया गया कि विकास वहां से जा चुका है। परिजनों ने विकास की तलाश शुरू कर दी। रात लगभग 12 बजे विकास का गोली लगा शव सहवानपुर गांव के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार दोपहर के समय गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता अजित ने थाना चांदीनगर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खेकड़ा सीओ मंगल सिंह रावत का कहना था कि हत्या किसने और क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था विकास
पिता अजित ने बताया कि विकास बहुत होनहार था। वह तीन भाई-बहनोें में सबसे बड़ा था। सोमवार रात तक घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ था।