फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पाकिस्तान को सिखाया जाए सबक, कश्मीर से हटे धारा 370

पाकिस्तान को सिखाया जाए सबक, कश्मीर से हटे धारा 370

Tue, 19 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान को सिखाया जाए सबक, कश्मीर से हटे धारा 370
बागपत। शहीदों को नम आंखों से जिलेभर में श्रद्धांजलि दी। केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने और कश्मीर से धारा 370 को हटाने की भी पुरजोर मांग की जा रही है। नारेबाजी कर कैंडल मार्च और जुलूस निकाला जा रहा है। विरोध में बाजार बंद रखे गए। सोमवार को हुए हमले की कठोर शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

शहर के पुराना कस्बा में कुरैशी समाज के लोगों ने दुकान बंद करके आतंकी घटना का विरोध किया। सरकार से हमले को जवाब देने की मांग की। इसमें हारूण कुरैशी, दिलशाद, नवाब, नाजिम, आसिफ, हाजी ताहिर, हाजी यामीन, इस्लाम, उस्मान, साबूद्दीन, जमशेद, शहजाद, हाजी शानू मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। इसमें बार के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, महामंत्री आजाद धामा, पूर्व अध्यक्ष जयवीर तोमर, रामकुमार त्यागी, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र मान, पूर्व महामंत्री नरेंद्र पंवार, रामकिशन सहरावत, महेंद्र बंसल, राकेश कुमार धामा, संजय गौड, अनुराधा, संतोष आदि रहे।
विज्ञापन

अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इसमें ग्राम प्रधान श्रद्धानंद त्यागी, पंकज त्यागी, पवन त्यागी, मुकेश त्यागी, अंकुर त्यागी, विनीत त्यागी मौजूद रहे। चोपड़ा महेशपुर गांव में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें आशीष त्यागी, हाफीज जहांगीर आलम, सैएब मलिक, प्रवेश, सुरेश त्यागी, मदन उपाध्याय, मतलूब मलिक, तालिब, दिनेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद जवानों को जामिया अंवरूल कुरआन और जामिया ग्रीन पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि दी और आत्म शांति के लिए दुआ मांगी। इसमें शाहिद कुरैशी, मुन्ना, हाजी कल्लू, बाबू पहलवान, मौलाना अशरफ अली, कासिम, मौलाना सालिद, कारी फुरकान, नईम कुरैशी आदि रहे। अल्टीमेट मार्शल आर्ट एकेडमी में खिलाड़ियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान सभी खिलाड़ी और कोच मौजूद रहे।
रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें ओमवीर ढाका, कंवर पाल, उस्मान, योगेंद्र, विक्रम, अमित, डॉ. प्रेरणा जैन, शौकत, नितिन जैन, अरविंद मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के बली गांव में शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इसमें ग्राम प्रधान चौधरी भोपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, मोनू आर्य, गौरव, अमित, शुभम, राहुल मौजूद रहे। हरचंदपुर में ग्राम प्रधान गफ्फार, भूरा, शाहबाज पठान, शौकीन, वसीम मौजूद रहे।
सरूरपुर कलां गांव में कैंडल मार्च निकाला। इसमें सुभाष नैन, विनोद, हरिंदर, संजीव, अनिल, रामपाल, भोपाल, सतपाल, जयवीर, किशनपाल, हरबीर, ओमपाल, वीर सैन, नीतू, कपिल, संदीप, बिजेंद्र मौजूद रहे।
छपरौली क्षेत्र के टांडा गांव में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें यामीन, नाजिम, शकील अहमद, नवाजिश, पिंटू चौधरी, अमरीश कुरैशी, सुभाष त्यागी, सतवीर शर्मा मौजूद रहे। तुगाना गांव में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें धर्मेंद्र प्रधान, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार, योगेंद्र सिंह, राजीव, सोनू, विकास, नीरज, जितेंद्र, गोपाल मौजूद रहे। छपरौली स्थित मंदिर में हवन कर शहीदों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। इसमें सतबीर कश्यप, सुधीर कुमार, सुरेंद्र, नीरज शर्मा मौजूद रहे। बदरखा में श्रद्धासुमन अर्पित किया। गौरव, जितेंद्र, विजय, रविंद्र, जयकुमार, प्रदीप, अंकुर रहे।

पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने शहीदों के लिए अपना दो माह का वेतन शहीद जवानों को देने का निर्णय लिया है। खेड़की गांव में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें आशीष प्रधान, मनीष शर्मा, सौरभ, कुलदीप, आशीष, मनोहर, अनुज मौजूद रहे। चांदीनगर क्षेत्र के सहवानपुर गांव में पाकिस्तान का पुतला फूंका और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें सुमित, रोहित, संदीप, कपिल, मोहित, चिंटू, कुलदीप, रोहित शर्मा मौजूद रहे। गढ़ी नवादा गांव में कैंडल मार्च निकाला। इसमें मोहित पांचाल, राजेश, रोहित, सतवीर, राजवीर, अंकित कुमार, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed