फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बेटियों ने साइकिल पर तिरंगा यात्रा निकाली

बेटियों ने साइकिल पर तिरंगा यात्रा निकाली

Fri, 26 Jan 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बेटियों ने साइकिल पर तिरंगा यात्रा निकाली
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के स्कूल और कॉलेजों में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल सिंह ने किया। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गानों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद उपेंद्र चौधरी ने कॉलेज की बेटियों द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते कॉलेज में समाप्त हुई। संचालन रणपाल सिंह ने किया। इसमें पूजा, आरती, साक्षी, प्रीति, रूबी, नेहा, खुशी आदि रहे।
सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन और चारू जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान दीपिका, स्नेहा, भारती, अवनी, अक्षय, परिधि, फातिमा, नवनीत, प्रत्यक्ष, माही, साक्षी, जतिन, अक्षित, दक्ष, साद, यशवीर, आरव ने सलाम इंडिया व चक दे इंडिया, बापू सेहत के लिए आदि गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें निर्दोष शर्मा, वर्षा वर्मा, प्रिया जैन, सुषमा, मिनी, दीपक, बलराम, आशीष, विशाल, कृष्ण, विनीत, इशान, छवि, अंकिता, अंजू आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा और शरण शर्मा ने बच्चों को देश की आजादी मेें अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के बारे में जानकारी दी और बच्चों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली चाइल्ड एकेडमी में प्रबंधक नरेंद्र पंवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने ए वेतन तेरे लिए, मां तुझे सलाम आदि देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नेहरू बाल एकेडमी मेें प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार जैन, डायरेक्टर जितेंद्र कुमार जैन और वैभव जैन ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किडजी प्ले स्कूल में प्रबंधक योगेश गुप्ता और निदेशक ममता गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम, हम है इंडिया वाले, देश रंगीला पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यूरो किडस में डायरेक्टर तेजपाल शर्मा और प्रधानाचार्य सत्यवती शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें अनिष्का जैन, पूजा माहेश्वरी शामिल रही। रेजोनेन्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रवीण शर्मा, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक और सुबोध शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed