{"_id":"5a2ade654f1c1b8e698c09df","slug":"121512758885-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव में होगा बढ़ी विद्युत दरों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव में होगा बढ़ी विद्युत दरों का विरोध
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव-गांव में होगा बढ़ी विद्युत दरों का विरोध
छपरौली। बढ़ी विद्युत दरों को लेकर रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने उपवास रखा। छपरौली में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के नीचे बैठकर विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार किसान विरोधी है। बिजली के बिल बढ़ाकर गांव देहात में रहने वाले किसान और मजदूर की कमर तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव में इसका विरोध किया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन करेंगे। प्रत्येक गांव से एक व्यक्ति को शामिल किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी समिति बनाई जाएगी। 21 दिसंबर को बड़ौत के डाक बंगले में बैठक होगी। इसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। सभा की अध्यक्षता चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष ने की। पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह, तेजपाल सिंह, मुकेश प्रधान, उदयवीर सिंह, सरदार सिंह, पप्पू पहलवान, रामेश्वरम प्रधान, अजीत प्रधान, महिपाल सिंह, रणवीर सिंह, जसवीर, यशपाल, श्याम सिंह, प्रेमपाल, ओमपाल सिंह मौजूद रहे।