फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1200 voters set the standard

1400 मतदाताओं के स्थान पर 1200 मतदाताओं का मानक किया निर्धारित

Wed, 18 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
1200 voters set the standard
डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के बंटवारे को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में कोविड-19 का अनुपालन कराने के लिए 1400 के बजाय 1200 मतदाताओं का मानक निर्धारण व मतदेय स्थलों के बांटने करने के निर्देश दिए हैं।

मतदेय स्थल बनाने के लिए दो से 17 अगस्त तक भवनों का भौतिक सत्यापन कराया गया। मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के उपरांत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करके मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सात सितंबर तक सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। 20 सितंबर तक मतदेय स्थलों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से 25 सितंबर तक मतदेय स्थलों के प्रस्ताव व अनुमोदन के लिए आयोग को सूची प्रेषित की जाएगी। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, सभी एसडीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed