फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 arrested in the uproar of Purana town, CO Sadar will investigate

पुराना कस्बे के बवाल में 12 गिरफ्तार, सीओ सदर करेंगे जांच

Thu, 17 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
12 arrested in the uproar of Purana town, CO Sadar will investigate
- पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिश, आरोपी नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

- एएसपी मनीष मिश्रा ने कहा कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पुराना कस्बे में मंगलवार को रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए बवाल में पुलिस ने 12 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एसपी अभिषेक सिंह ने प्रकरण की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को सौंपी है। प्रकरण में दोनों पक्षों के 36 अभियुक्त फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। मोहल्ले में तनाव की स्थिति है।
बुधवार को पुराना कबे में रुपये के लेन-देन को लेकर पशु व्यापारी रिजवान और राशिद पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों के बीच पथराव, फायरिंग में 12 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की गई थी। एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रकरण में 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रकरण की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को दी गई है। सीओ सदर का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुराना कसबे में पुलिस तैनात, सन्नाटा
बागपत। पुराना कसबे के जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रही। दोनों पक्षों के घर पर ताले लटके रहे। पुलिस ने यहां दिनभर गश्त की। पीएसी तैनात रही। मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थप्पड़ मारने का विवाद भी आया सामना
बागपत। दोनों पक्षों के बीच 3.40 लाख रुपये के विवाद के अलावा पुलिस जांच में थप्पड़ मारने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात कर रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि विवाद 3.40 लाख रुपये का था, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि रुपये लौटा दिए गए थे और तीन हजार रुपये का मामला था। पुलिस की शुरूआत जांच में सामने आया कि थप्पड़ मारने को लेकर भी दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।
वीडियो, फोटो, सीसीटीवी से होगी पहचान
बागपत। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच में वीडियो फुटेज, फोटो और सीसीटीवी का सहारा लिया जा रहा है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। एसआई रविंद्र सिंह की ओर से 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लखनऊ तक बवाल की गूंज
बागपत। पुराना कसबे के बवाल की गूंज लखनऊ तक हुई। पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली गई। स्थानीय अधिकारियों ने मामले में गिरफ्तारी की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed