{"_id":"5cb23876bdec2213e76c3cdf","slug":"11555183734-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेड़कर जयंती आज, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेड़कर जयंती आज, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
जिले में रविवार को आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कई गांवों में शांति समिति की बैठक ली।
सीओ सिटी ओमपाल सिंह और कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने अग्रवाल मंडी टटीरी में पुलिस चौकी और फैजपुर निनाना गांव में ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी के आवास पर आंबेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक ली। आंबेडकर जयंती भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। सीओ ने कहा कि रविवार को देश भर में भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं होना चाहिए। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए है। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात होंगे।
आज मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती
बागपत। जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में रविवार को संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। । इसके अलावा अन्य जगहों पर ही बाबा साहेब की जयंती मनाई जाएगी।