फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बेटी के लिए मां से बढ़कर कोई नहीं

बेटी के लिए मां से बढ़कर कोई नहीं

Sun, 18 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बेटी के लिए मां से बढ़कर कोई नहीं

विज्ञापन
बागपत। बेटी चाहे कितनी भी बड़ी हो जाए पर मां के लिए वो उसके जिगर का टुकड़ा ही रहती है। बेटी के लिए भी मां से बढ़कर कोई दोस्त नहीं हो सकता। वो अपनी हर परेशानी लेकर मां के पास जाती है। अपनी हर परेशानी के समय उसे सबसे पहले बताती है। सही मायनों में हर मां की परछाई है उसकी बेटी।
ऐसे में पहली बार पीरियड्स होने पर मां ही वो इंसान होती है, जिसके पास बच्चियां जाती हैं। वहीं उन्हें पूरी जानकारी दे सकती हैं। लेकिन आज भी बहुत सी बच्चियां कपड़े के इस्तेमाल के कारण संक्रमण का शिकार हो जाती हैं। साथ ही महीने के उन मुश्किल दिनों में स्कूल मिस कर देती हैं। पीरियड्स के कारण आज भी साल के तकरीबन 60 दिन बच्चियां स्कूल नहीं जा पातीं। इन दिनों में उनका आत्मविश्वास भी काफी कम हो जाता है। स्कूल मिस करने से उनकी पढ़ाई का नुकसान तो होता ही है, साथ ही तमाम परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला लेकर आ रहे हैं एक खास कार्यक्रम ‘सपनों की उड़ान’। इस वर्कशॉप में शहर की सभी मां बेटियों को आमंत्रित किया जा रहा है। यहां पीरियड्स से संबंधित बच्चियों की सभी जिज्ञासा को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही महिला डॉक्टर्स कपड़े के इस्तेमाल से होने वाली परेशानी के बारे में भी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 नवंबर को बागपत के कोर्ट रोड स्थित श्री दिगंबर जैन अतिथि भवन में दोपहर दो बजे से होने वाले व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला ‘सपनों की उड़ान’ में इस नाजुक विषय पर आपसे रूबरू होने आ रही हैं टेलीविजन की मशहूर अदाकार माही विज।

यहां कराएं पंजीकरण
बागपत। पंजीकरण के लिए 9266445445 पर मिस कॉल दें या 9711260773 पर अपना और अपने शहर का नाम व्हाट्स एप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed