{"_id":"5b917d33867a557ebd686b12","slug":"11536261427-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सभी समितियां शीघ्र डिजिटल होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सभी समितियां शीघ्र डिजिटल होंगी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जिला सहकारी बैंक मेरठ/ बागपत के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा जिले की सभी समितियां अति शीघ्र डिजिटल होंगी। पीएम मोदी और सीएम योगी का कैश लेस भारत का सपना सहकारिता में पूरा करेंगे।
बृहस्पतिवार को पंचवटी धर्मशाला में जिले की सहकारी समितियों ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, संचालक अनिल मलिक, सुरेंद्र तोमर और बैंक के पूर्व सचिव सतीश चंद्र शर्मा के स्वागत समारोह का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य वक्ता जिला सहकारी बैंक मेरठ/ बागपत के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि पार्टी के साथ साथ गैर दलों के लोगों ने भी मेरा बैंक अध्यक्ष बनने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जिला अध्यक्ष और संगठन का अध्यक्ष प्रत्याशी बनाने व चुनाव लड़ाने में सहयोग के लिए विधायक केपी मलिक व जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया। मनिंदर पाल सिंह ने सभा में मौजूद सभी सचिव समिति व बैंक अधिकारियों को विश्वास में लेकर सहकारिता को भ्रष्टाचार मुक्त करने की शपथ ली और कहा कि किसान के साथ कभी अन्याय नहीं होने देंगे। जिले की सभी समितियां अति शीघ्र डिजिटल होंगी।
इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि मनिंदर पाल सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। इनका प्रशासनिक अनुभव अधिक है। सहकारिता में अच्छा कार्य करेंगे। बहुत दिन बाद भाजपा का सहकारिता पर नियंत्रण हुआ हैै। किसानों के काम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बागपत के साथ सौतेला व्यवहार न हो, उसका ख्याल रखा जाए। इसकी अध्यक्षता विधायक केपी मलिक ने की। संचालन योगेंद्र मलिक ने किया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने पूर्व सचिव सतीश चंद शर्मा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान चंद प्रकाश जी प्रांतीय अध्यक्ष, बैंक सचिव डॉ. शैलेंद्र सिंह, डायरेक्टर अनिल मलिक, सुरेंद्र तोमर, अनु मलिक, प्रभारी अमित कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण तोमर, रमेश चौहान, जितेंद्र सिंह, साहब सिंह आदि रहे ।