{"_id":"5af73e124f1c1bd8408b4db9","slug":"11526152722-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा में ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा में ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू की
Updated Sun, 13 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
दाहा गांव में जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों भूख हड़ताल पर शुरू कर दी। उन्होंने कहा जब तक समस्या का स्थायी हल नहीं होता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगा।
भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने कहा गांव का जिया वाला तालाब ओवर फ्लो होने के कारण मंडियां वाले मोहल्ले एवं पट्टी भौंरा में पिछले तीन साल से गलियों में गंदा पानी भरा है। ग्रामीण प्रधान से लेकर डीएम तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। प्रधान दोनों मोहल्लों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रधान ने अपने मोहल्ले में तो तालाब की खुदाई करा दी, लेकिन गांव में अन्य तालाब गंदगी अड़े पड़े है। दो-तीन तालाब अपना अस्तित्व खो चुके हैं। जिया वाला तालाब के पानी की निकासी का कोई साधन नहीं है। जबकि यह गांव का सबसे बड़ा तालाब है। इस तालाब में आधे से अधिक गांव का गंदा पानी आता है। गलियों में पानी भरा रहने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक डीएम खुद आकर जल भराव की समस्या को नहीं देखेंगे तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह, रघुनाथ खलीफा, ओमपाल, इकबाल, यासीन, मनव्वर, अख्तर, गफ्फार, रामपाल, कृष्णपाल, बलराम, सत्येंद्र, लाला, ओमबीर, शहजाद, फैजान, संजय, चरण सिंह, फरीदा, मेहमूदन, शहनाज, शकीला, समीना आदि रही।