{"_id":"5ae8bf594f1c1b58098b75e7","slug":"11525202777-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव और गरीब के लिए है भाजपा सरकार: सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव और गरीब के लिए है भाजपा सरकार: सत्यपाल सिंह
Updated Wed, 02 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर और महिलाओं के सम्मान की रक्षा भाजपा ने की है। युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोले गए। गरीबों के हितों की रक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा देशभर में जीत का परचम लहराएगी।
मंगलवार को फजलपुर, साधू वृत्ति आश्रम बड़ौत, गोठरा, घिटौरा, अहमदनगर, विनयपुर, डगरपुर और रटौल गांव में नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों के अलावा प्राइवेट क्षेत्र की चीनी मिलों से भी भुगतान तेज गति से कराया जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जब तक किसान के खेत में गन्ना खड़ा है, चीनी मिलें पेराई करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ किसानों के हित में बिजली के सर चार्ज माफ करने की घोषणा कर चुके हैं। किसानों को इससे बड़ा लाभ होने वाला है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। नुक्कड़ सभाओं के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस मौके पर रटौल का विकास कराने का आश्वासन दिया। इसमें लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर, खेकड़ा के ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, बिट्टू प्रधान, करतार सिंह, कंवर पाल, लीलू प्रधान, रजा हसन, जावेद, डॉ. सुनील, गुलजार, प्रमेंद्र धामा, प्रवीण प्रधान नंगला, देवेंद्र प्रधान मवी कलां, ललित प्रधान, मनोज प्रधान, देवेेंद्र प्रधान सांकरौद, अजय चौधरी, विवेक धामा, सहदेव सिंह मौजूद रहे।