फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा ने किसान-मजदूर का दर्द समझा : सत्यपाल सिंह

भाजपा ने किसान-मजदूर का दर्द समझा : सत्यपाल सिंह

Wed, 25 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने किसान-मजदूर का दर्द समझा : सत्यपाल सिंह
छपरौली/रमाला (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसानों को एक-एक पाई दिलाई जाएगी। पेराई सत्र खत्म होने के बाद बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया जाएगा। बिजली आपूर्ति और अन्य समस्याओं को लेकर वह सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात करेंगे। जिले के किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ककड़ीपुर गांव में आजाद सिंह, हेवा गांव में मोहन पाल, लूंब गांव में संजीव और बोड्ढ़ा गांव में जगदीश सिंह के आवास पर किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने कहा कि गांव में पूर्वी यमुना नहर पर पुल का निर्माण कराया जाए। खराब पड़े मार्गों पर सड़क बनवाई जाए। बकाया गन्ना भुगतान दिलाया जाए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गन्ना बकाया भुगतान गंभीर समस्या है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने भी इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने की बात कहीं है। उन्होंने कहा कि जो मिल मालिक समय पर किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं करते, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसान कोई भीख नहीं मांग रहे है। किसान अपने खून पसीने की कमाई मांग रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा चीनी मिल का पेराई सत्र खत्म होने के बाद बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा। जून माह में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कार्य शुरू हो जाएगा। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य बहुत जल्द शुरू होगा। इसमें भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना, जसवंत सिंह, बबलू रमाला, भूपेंद्र वशिष्ठ, इकबाल सिंह, प्रमोद, यशपाल सिंह, महिपाल सिंह, मास्टर जगपाल, मास्टर जितेंद्र सिंह, डॉ. जगवीर सिंह, सहदेव सिंह, सुखपाल सिंह, सुमेर सिंह, यशवीर सिंह, सतेंद्र कुमार, कटार सिंह, विक्रम राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मई को बागपत आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
छपरौली (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 26 मई को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागपत के खेकड़ा में जनसभा करेंगे। जिले के लिए वह इस दिन कोई बड़ी सौगात देंगे। पहले एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 29 अप्रैल को होना था, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा होने के चलते अब उद्घाटन 26 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed