फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आठ गांवों के लिए जमीन उपलब्ध कराने के सीडीओ ने दिए निर्देश

आठ गांवों के लिए जमीन उपलब्ध कराने के सीडीओ ने दिए निर्देश

Tue, 27 Mar 2018 01:15 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
आठ गांवों के लिए जमीन उपलब्ध कराने के सीडीओ ने दिए निर्देश
बागपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के अंतर्गत आठ गांवों में विकास कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए सीडीओ ने एसडीएम बड़ौत और बीडीओ को निर्देशित किया। तीन वर्षों में जन सुविधाएं और विकास कार्य कराने हैं।
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत सिलाना, लुहारा, शेरपुर, बासौली, मुकंदपुर, चांदन हेड़ी, हलालपुर, बरवाला का चयन हुआ है, इसमें विकास कार्य होंगे। विद्यालय, प्रशिक्षण भवन, मिनी स्टेडियम से लेकर बच्चों के खेलने के लिए पार्क, चिलिंग प्लांट मल्टी परपज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जगहों का चयन किया जा रहा है। सीडीओ चांदनी सिंह ने बड़ौत एसडीएम और बीडीओ को पत्र जारी कर निर्देशित किया चयनित गांवों में निर्धारित किए गए भवनों के लिए जगह चिन्हित की जाएग।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिलाना में पानी की टंकी का निर्माण के लिए नौ वर्ग मीटर जमीन चाहिए। बासौली, मुकंदपुर, बरवाला में मिनी स्टेडियम, ग्राम चांदन हेड़ी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेस के लिए आठ हजार मीटर, मल्टीपरपज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण भवन निर्माण के लिए 400 वर्ग मीटर, बसौली में चिलिंग प्लांट के लिए एक एकड़ भूमि, बच्चों के पार्क के लिए 400 वर्ग मीटर भूमि, मल्टीपरपज हॉल बरवाला को छोड़कर प्रत्येक गांवों में 200 मीटर भूमि, ग्राम चांदन हेड़ी में आश्रम पद्धति विद्यालय भवन के लिए 30 बीघा, खाद्य प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना के लिए 400 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है। सीडीओ ने निर्देशित किया कि व्यक्तिगत ध्यान देते हुए कलस्टर में प्रस्तावित उक्त कार्यों हेतु आवश्यक भूमि व्यवस्था ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराए। उन्होंने कहा कि प्राक्कलन गठित कराकर उक्त कलस्टर के विकास हेतु प्राविधानिक कार्यक्रमों को समुचित ढंग से पूर्ण कराया जा सके। आठ गांवों के इस कलस्टर को सिलाना कलस्टर का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed