{"_id":"5aa81f434f1c1ba7758b5527","slug":"11520967491-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ शिकायत के बाद हुआ समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ शिकायत के बाद हुआ समस्या का समाधान
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। बदरखा गांव में ट्रांसफार्मर के जंफर जलने से पांच किसानों को फसलों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विद्युत निगम को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। किसानों ने मजबूर होकर 100 नंबर डॉयल कर पुलिस से अपना समाधान कराने की अपील की । इसके बाद मजबूर होकर लखनऊ के विद्युत निगम के दफ्तर पर कॉल की। किसान सत्येंद्र, सूरती, राजेंद्र, ईश्वर सिंह और धन्ना सैनी ने बताया कि लखनऊ फोन करने के बाद कुछ समय बाद ही विद्युत निगम के जेई अंकुर कुमार लाइनमैन के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जंफर जुड़वाया।
विज्ञापन