फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अब सिर्फ रिश्तों के भरोसे बढ़त बढ़ाने की उम्मीदें

अब सिर्फ रिश्तों के भरोसे बढ़त बढ़ाने की उम्मीदें

Tue, 28 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
अब सिर्फ रिश्तों के भरोसे बढ़त बढ़ाने की उम्मीदें

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान में अब सिर्फ दो दिन का फासला शेष है। चुनाव-प्रसार थम गया है। नुक्कड़ सभाओं और रैली पर भी विराम लग गया है। इस चुनावी समर को फतह करने के लिए हर एक प्रत्याशी चुनाव प्रचार के साथ ही व्यक्तिगत रिश्तों को तरजीह दे रहा है। इन प्रत्याशियों को पता है कि इस मुकाबले में विजय प्राप्त करने के लिए इन रिश्तों से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

अपनी जीत पक्की करने के लिए पालिका / नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशी रात-दिन एक कर रहा है। प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने की भरसक कोशिश कर रहा है। नगर पालिका बड़ौत और अन्य नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के सभी दावेदार सुबह से लेकर देर रात तक अधिक से अधिक लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करने में लगे हैं। कई प्रत्याशियों की पत्नी, बेटियां व अन्य परिजन भी चुनावी समर में कूद कर प्रचार अभियान को धार देने में जुटी हुई है। हर प्रत्याशी ने लोगों से मेल- मुलाकात के लिए कई-कई टीम बना रखी है। अलग-अलग टीमों को अलग-अलग वर्गों से मिलने की योजना है। कोई टीम व्यापारियों से मिल रही है तो कोई टीम युवाओं, महिलाओं व दुकानदारों व अन्य जातियों के लोगों से। कोई बुजुर्गों के बीच जाकर उन्हें अपने कार्यक्रमों की जानकारी दे रही है। महिला टीमों को महिलाओं के बीच जाकर प्रत्याशी की नीतियों की जानकारी देकर उनसे अपने पक्ष मेें मतदान करने का आग्रह करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed